श्री महाकाल लोक की तर्ज पर 125.17 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले ‘काल भैरव लोक’ का निर्माण कार्य 7 सितंबर के बाद गति पकड़ेगा।
पहले चरण में सरकारी भूमि पर विकास
प्रशासनिक योजना के अनुसार पहले चरण में शासकीय और मंदिर समिति की भूमि पर फेसिलिटी सेंटर, पार्किंग और परिसर विस्तार के कार्य शुरू किए जाएंगे। परियोजना के पूर्ण होने पर काल भैरव मंदिर परिसर का दायरा बढ़कर लगभग 50 बीघा तक विस्तृत हो जाएगा, जिससे दर्शनार्थियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
दुकान आवंटन की शर्त पर विचार
परियोजना के लिए आवश्यक निजी भूमि के अधिग्रहण को लेकर कुछ भूस्वामियों ने मांग रखी है कि जमीन के बदले उन्हें नवनिर्मित परिसर में व्यवसाय के लिए दुकानें आवंटित की जाएं। मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारियों ने इस प्रस्ताव को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा है, जिस पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।


