जिला फुटबॉल संघ खरगोन के तत्वावधान में सब जूनियर (अंडर-14) बालक जिला फुटबॉल टीम के गठन हेतु विशेष चयन ट्रायल का आयोजन सनावद में किया जा रहा है।
सूत मिल मैदान पर होगा खिलाड़ियों का परीक्षण
चयन प्रक्रिया सोमवार सुबह 10 बजे स्थानीय सूत मिल खेल मैदान पर आयोजित की जाएगी। संघ के अनुसार 1 जनवरी 2013 से 31 दिसंबर 2014 के बीच जन्मे प्रतिभागी इस चयन शिविर में भाग लेने के पात्र होंगे। खिलाड़ियों को आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य किया गया है।
राज्य स्तरीय स्पर्धा में मिलेगा मौका
चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस और तकनीकी दक्षता के आधार पर अंतिम टीम का चयन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगामी मध्य प्रदेश अंतर-जिला सब जूनियर फुटबॉल चैंपियनशिप में खरगोन जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।


