इंदौर शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी मिशन के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को और उन्नत किया जा रहा है।
वाहन घनत्व के आधार पर बदलेगा सिग्नल का रंग
नए सिस्टम में चौराहों पर लगे एचडी कैमरे रियल-टाइम में वाहनों की कतार को मापेंगे। जिस लेन में ट्रैफिक ज्यादा होगा, वहां की ग्रीन लाइट अपने आप अतिरिक्त समय के लिए खुली रहेगी।
शुरुआती चरण में विजय नगर, पलासिया, रीगल और भंवरकुआं चौराहों पर इस तकनीक का ट्रायल शुरू किया जाएगा।


