हरदा जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं की त्रैमासिक परीक्षाओं की समय-सारिणी तय कर ली गई है, जो 7 सितंबर से आयोजित होंगी।
स्थानीय स्तर पर प्रश्नपत्र निर्माण
शिक्षा विभाग द्वारा किए गए नए बदलाव के तहत इस बार प्रश्नपत्र राज्य स्तर से नहीं भेजे जाएंगे, बल्कि जिला एवं स्थानीय स्तर के विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए जाएंगे। सभी विषयों के पाठ्यक्रम के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
गोपनीयता और सुरक्षा के कड़े नियम
परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 3 सितंबर तक सीलबंद लिफाफों में प्रश्नपत्र संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाए जाएंगे। प्रत्येक प्रश्नपत्र पर स्कूल का डाइस कोड और बोर्ड कोड वाटरमार्क के रूप में अंकित रहेगा। छपाई और फोटोकॉपी के दौरान अधिकृत नोडल शिक्षक की निगरानी अनिवार्य की गई है।


