महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय राष्ट्रीय संगठन विप्रनारी सेवा संस्था ने अपनी धार जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बदनावर निवासी मंजुला मेहता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
धार विधानसभा क्षेत्र के सचिव पद पर नियुक्ति
संस्था के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जारी आदेश के अनुसार मंजुला मेहता को धार विधानसभा क्षेत्र के लिए जिला सचिव मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं और संगठन सदस्यों ने शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए संगठन के विस्तार की उम्मीद जताई है।
संगठन नेतृत्व ने दी नई जिम्मेदारियां
संस्थापिका प्रमिला शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा, राष्ट्रीय प्रभारी शरद मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष सुषमा दुबे एवं मध्यप्रदेश प्रभारी मणिमाला शर्मा के अनुमोदन से यह नियुक्ति की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा में जोड़ना है।


