खरगोन जिले के बड़वाह नगर मंडल अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों (बूथों) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का सीधा प्रसारण कार्यकर्ताओं व नागरिकों द्वारा सुना गया।
राष्ट्रीय अभियानों और युवा सशक्तिकरण पर संवाद
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने मिशन शक्तिसैट, देशव्यापी स्वच्छता अभियान, हर घर तिरंगा अभियान और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न नवाचारों को साझा किया। उन्होंने देश के युवाओं से नशे से दूर रहने तथा भारतीय ऐतिहासिक धरोहरों को आधुनिक तकनीक से समझने का आह्वान किया। हर घर तिरंगा अभियान में देश भर से करीब 8 करोड़ से अधिक सेल्फी पोर्टल पर दर्ज की गईं।
बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न बूथों पर कार्यक्रम आयोजित हुए। रजनी भंडारी एवं रवि एरन के निवास पर आयोजित सत्र में दिलीप भंडारी, रोमेश विजयवर्गीय, साधना जायसवाल, रूपाली जैन, विपुल जैन और नारायण शाह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
